भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने जिले के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने जिले के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण।
(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर रात्रि प्रवास कर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनके निराकरण का भरोसा दिया।
रुद्रप्रयाग विधानसभा के ग्राम सभा, स्यूर, डोभा, अदूली कूडी बकोला, किमाणा, दानकोट, अरखुण्ड, रायणी, ग्वेफड, भुनका, कमेड़ा, गढ़मिल, चापड़, गंधारी, चोपड़ा आदि क्षेत्र का भ्रमण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सम्पर्क करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुनने का मौका मिला। ग्रामीणों ने क्षेत्र में प्रमुख रूप से सड़क, पानी, रोजगार की समस्याएं बताई। क्षेत्र में बनी सडकों का मुवावजा न मिलना, हर घर नल हर घर जल में आ रही परेशानी के साथ क्षेत्र में पशुओं को हो रही बीमारियों पर डॉक्टर न होने की शिकायत की।
वीरेंद्र बिष्ट ने क्षेत्र की समस्याओं को सुनते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखते हुए शीघ्र समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता की जन आकांक्षाओं और समग्र विकास के लिए काम करने को लेकर जानकारी दी। रात्रि प्रवास बरसीर, कण्डाली, बुडना, चापड़ में गिरवीर सिंह रावत, सुरेन्द्र दत चमोली, पूर्व प्रधान सौकार सिंह, प्रधान सहदेव सिंह बुटोला के साथ रहे। इस मौके पर मडल अध्यक्ष जगदीश नेगी, मेहरवान सिंह रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दरमियान जखवाल, त्रिलोक सिंह रावत, सुरेन्द्र रावत, दीपक रावत, दर्शन सिंह रावत, प्रधान स्यूर संजय राणा, उप प्रधान भगवान सिंह, डोभा के प्रधान प्रकाश रावत, पुष्कर गोस्वामी, पूर्व प्रधान मनोज नेगी, सुनील गौड, संग्राम सिंह, चरण सिंह राणा, जिला मंत्री एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित, प्रधान सुनील सिंह बुटोला, पूर्व प्रधान सहदेव सिंह बुटोला, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता बुटोला, वरिष्ठ भाजपा नेता सज्जन सिंह बुटोला चोपड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश त्रिपाठी, विनोद चमोली हरेंद्र सिंह नेगी, भारत भूषण, नरेन्द्र सिंह नेगी, पुरुषोत्तम प्रसाद पुरोहित, ग्वेफड के प्रधान लीला सिंह, पूर्व प्रधान हयात सिंह, भुनका प्रधान शार्दुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जसोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मकर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ सत्यापन, बूथ पालक, पन्ना प्रमुखों से अपने अपने बूथों को मजबूत करने के साथ ही भाजपा को विजय दिलाने में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
No comments