नाबालिक बालिका के साथ छेडखानी व हथियार से वार करने वाले अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नाबालिक बालिका के साथ छेडखानी व हथियार से वार करने वाले अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(Tehelka uk न्यूज)
माननीय न्यायालय में पेश किये जाने के उपरान्त इन दोनो अभियुक्तों को भेजा गया है न्यायिक हिरासत में।
रुद्रप्रयाग।वादी द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये उसके भाई के कान पर धारधार हथियार से वार करने सम्बन्धी तहरीर के आधार पर गत दिवस कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2025 धारा 118 (2), 3, 4 भारतीय न्याय संहिता तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस के स्तर से गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों को सुरागरसी व पतारसी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरान्त माननीय न्यायालय द्वारा इन दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।
अभियुक्तों का विवरणः-
1. मकान सिंह पुत्र श्री हुकम सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।
2. हुकम सिंह पुत्र श्री मदन सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।
No comments