Breaking News

चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अब बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने छोड़ी पार्टी।भाजपा में हुए शामिल।




रुद्रप्रयाग।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटके लग रहे हैं। दो दिन के भीतर तीन नेताओं के पार्टी से इस्तीफा देने की चर्चाएं अभी थमी भी नहीं थी कि एक और विधायक और वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक राजेंद्र भण्डारी ने भी छोड़ी कांग्रेस।

कांग्रेस को एक के बाद एक पुराने साथी भी छोड़कर जा रहे हैं। रविवार को एक और वरिष्ठ नेता बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भण्डारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा का हाथ थाम लिया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पीयूष गोयल राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इससे पहले विधायक राजेंद्र भंडारी ने एक लाइन का इस्तीफा लिख कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा

No comments