राज्यपाल उत्तराखंड गुरमीत सिंह ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान 11 मराठा लाईट इंफेन्ट्री के रुद्रप्रयाग स्थित कैम्प सभागार में राजस्व, पुलिस, वन, विकास एवं स्वास्थ्य विभागों की बैठक कर समीक्षा की।
राज्यपाल उत्तराखंड गुरमीत सिंह ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान 11 मराठा लाईट इंफेन्ट्री के रुद्रप्रयाग स्थित कैम्प सभागार में राजस्व, पुलिस, वन, विकास एवं स्वास्थ्य विभागों की बैठक कर समीक्षा की।
(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)
रुद्रप्रयाग-राज्यपाल उत्तराखंड गुरमीत सिंह ने अपने एक दिवसीय जनद भ्रमण के दौरान 11 मराठा लाईट इंफेन्ट्री के रुद्रप्रयाग स्थित कैम्प सभागार में राजस्व, पुलिस, वन, विकास एवं स्वास्थ्य विभागों की बैठक कर समीक्षा की। मा. राज्यपाल ने श्री केदारनाथ निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के विषम परिस्थियों के बावजूद समर्पण व सेवाभाव को देखते हुए उनके लिए आभार व्यक्त किया।सोमवार को राज्यपाल उत्तराखंड ने आर्मी कैम्प रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा से सम्बन्धित तैयारियों के साथ-साथ विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मा. राज्यपाल ने विषम मौसमी परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत से ही निर्मित वस्तुकला युगों व पीढ़ियों तक जीवंत रहती है। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण सहित यात्रा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यो को मा. राज्यपाल के समक्ष रखा, जिस पर राज्यपाल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यो के पूरा होने पर एक अद्भुत नजारा तीर्थ यात्रियों के सामने होगा। मा. राज्यपाल ने कहा कि यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को उपयोग में लाते हुए यात्रा को और अधिक सुखद बनाने का प्रयास निरंतर जारी रखें। उन्होने जिला प्रशासन को मंदिर परिसर में एक बडे़ आकार की एलईडी स्क्रीन भी लगाने के निर्देश दिए ताकि दर्शन हेतु कतार में खड़े यात्री देश के विभिन्न स्थानों पर स्थापित 12 ज्योर्तिलिंगो की जानकारी एलईडी के माध्यम से कर सकें। उन्होंने कहा कि लगभग 11 हजार फीट की ऊंचाई पर अब तक आए लगभग 15 लाख यात्रियों को नियंत्रित करना आसान काम नहीं है। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे तमाम कार्मिकों का योगदान सराहनीय है।राज्यपाल ने श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रदालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग व स्वामी विवेकानन्द स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि केदारनाथ में टेलीमेडिसन व हैली एम्बुलेंस को बढ़ावा देना होगा जिससे यात्रा मार्ग पर अस्वस्थ होने वले यात्रियों को त्वरित उपचार मिल सके।
इसके उपरान्त उन्होंने जिले के सेवानिवृत्त सैनिकों, वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीरांगनाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हंे किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो जिला सैनिक कल्याण अधिकारी या सीधे राजभवन को पत्र लिखकर बता सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजभवन को प्राप्त होने वाली हर समस्या का उचित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल को अपने बीच स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में बेहद उत्साह दिखा।
अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने रेड क्राॅस सोसायटी के स्वंयसेवियों से मुलाकात के दौरान कहा कि रेड क्राॅस रुद्रप्रयाग जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। इस हेतु उन्होने ठीक एक वर्ष बाद इसी दिन तक 2500 स्वयं सेवकों को रेडक्राॅस से जोड़ने का लक्ष्य दिया है।
इसके उपरान्त उन्होंने गुलाबराय मैदान में विभिन्न विभागों/संस्थाओं के स्टाॅल का भी निरीक्षण किया।
No comments